Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपावली पर आरएसएस के हल्द्वानी कार्यालय मधुकर कुंज में हुआ हवन-यज्ञ, विश्व कल्याण और देश की समृद्धि की कामना

हल्द्वानी, । दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), हल्द्वानी की ओर से संघ कार्यालय मधुकर कुंज में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्र की उन्नति, देश की समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और विश्व कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आरके गुप्ता, राहुल जोशी, भुवन जोशी, राजकुमार मोरा एवं प्रहलाद सिंह सपत्नीक शामिल हुए। हवन-यज्ञ का संचालन प्रसिद्ध ज्योतिर्विद पंडित डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। यज्ञ में उपस्थित लोगों ने आहुतियां अर्पित करते हुए देश की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।

इस अवसर पर संघ के प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, प्रांत सेवा प्रमुख पवन, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र, सह विभाग संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, सह विभाग संपर्क प्रमुख गोधन सिंह धोनी, जिला कार्यवाह इंद्र सिंह नियाल, सह जिला कार्यवाह सूरज तिवारी, जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी, जिला व्यवस्था प्रमुख दीवान जीना, सह सेवा प्रमुख अशोक, जिला विद्यार्थी कार्य प्रचारक जगदीश, आशीष सत्यवली एवं प्रमोद उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर कार्यवाह प्रकाश पांडे, सेवा भारती के सुदर्शन राणा, कैलाश, ललित भट्ट, ललित परगाई सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।दीपावली के अवसर पर आयोजित इस यज्ञ के माध्यम से भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की सुख-समृद्धि, समाज में एकता और संपूर्ण विश्व के कल्याण की मंगलकामना के।साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page