Connect with us

उत्तराखण्ड

खनायत धड़ा में सुरेश भट्ट ने चलाया जनसंपर्क अभियान, 2027 में भाजपा की हैट्रिक बनाने का किया आह्वान

स्थानीय लोगों से किया संवाद, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं

बैलपड़ाव। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के खनायत धड़ा (बैलपड़ाव) में भाजपा के दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुना तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जनहित में संचालित योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाकर संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना भी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

आगामी वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने भी अपने सुझाव और क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

जनसंपर्क कार्यक्रम में तारा सिंह खनायत, गोविंद सिंह खनायत, जीत सिंह खनायत, पारस बेलवाल, पूरन सिंह खनायत, रमेश नाथ गोस्वामी, दीपक तिवारी, लोकेश आर्य, रेखा गोस्वामी, लता खनायत, उषा खनायत, हेमा जोशी एवं हेमा गोस्वामी सहित अनेक स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page