Connect with us

उत्तराखण्ड

ओरिएंटल इंश्योरेंस के 80वें स्थापना दिवस पर 40 बॉटल ब्रश पौधे रोपे

 

हल्द्वानी 8 सितंबर। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को कंपनी के हल्द्वानी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 40 बॉटल ब्रश (Botanical Name–Callistemon) के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देना रहा। बॉटल ब्रश के आकर्षक पुष्पों में प्रचुर मात्रा में मकरंद पाया जाता है, जो तितलियों, मधुमक्खियों एवं छोटे पक्षियों को आकर्षित करता है। ऐसे में यह पौधा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, हल्द्वानी के प्रबंधक रमेश चंद्र आर्या एवं मयंक सिंह बृजवाल, उप प्रबंधक गौरव कुमार वर्मा, डी.के. भट्ट, पुनीत हयांकी, कुलदीप शंकर एवं भगवान सिंह, सहायक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह रावत, कल्पना जोशी, अमितोष कुमार आर्या एवं प्रगुन बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक जीवन पंत तथा सहायक भूमिका बोरा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल के सचिव हेम कुमार पांडेय, जो वर्तमान में उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में टेनिस प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, ने भी वृक्षारोपण में सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमी के निदेशक एवं मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी तथा उप निदेशक एवं प्रभागीय वनाधिकारी सूरज तिवारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान रेंजर एवं फॉरेस्टर प्रशिक्षुओं ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक रमेश चंद्र आर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page