Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 11 नवंबर को भाई दूज का सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भाई दूज के पर्व पर प्रदेशवासियों को सार्वजनिक अवकाश की सौगात दी है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए बुधवार, 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश संबंधी अधिसूचना में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य के अधीन लागू परक्राम्य लिखित अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 के अंतर्गत भी 11 नवंबर को भाई दूज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी अधिसूचना में केवल इसी सीमा तक संशोधन किया गया है, जबकि अन्य सभी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही और सूचना के लिए भेज दी गई है।

इस निर्णय से प्रदेशभर में भाई दूज का पर्व मनाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page