Connect with us

उत्तराखण्ड

24 घंटे में खुलासा: कार्यालय से लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकद बरामद

 

29 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹3,17,500 की नकदी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को हिम्मतपुर तल्ला निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि बच्ची नगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का शटर उखाड़कर अज्ञात चोर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये नकद और आवश्यक दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले के त्वरित खुलासे के लिए Nainital Police एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 28 मई को लामाचौड़ खास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी बबलू (31 वर्ष) पुत्र डोरी लाल, निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा क्षेत्र का निवासी है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से ₹3,17,500 नकद तथा वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित तथा कॉन्स्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page