Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटाबाग में धूमधाम से मनाया गया उत्तरैणी कौतिक का आयोजन,,

कोटाबाग के सिंचाई विभाग मैदान में आरंभ एक पहल संस्था द्वारा आयोजित उत्तरायणी कुटिक कार्यक्रम गुरुवार को भव्य रूप से शुरू हुआ। हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्वेता मेहरा की धमाकेदार प्रस्तुतिकार्यक्रम में श्वेता मेहरा ने ढाई हाथ धमेली पूजिरे कमरा गीतों पर जोरदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नई दिशा समिति नैनीताल और मुनस्यारी डांस ग्रुप ने भी आकर्षक नृत्य प्रदर्शन किए। दर्शकों ने खूब नाच-गाना किया। महापौर का संबोधन और बधाईमहापौर गजराज सिंह बिष्ट ने संस्था को कुमाऊनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोकसंस्कृति को मजबूत करते हैं और लोगों का बढ़ता उत्साह सराहनीय है। प्रमुख अतिथि और आयोजककार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष दीपा ढोडियाल, ममता वर्मा, चंपा छिमवाल, नवीन छिम्वाल, प्रमोद बोरा, महेंद्र नागर उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष राहुल पंत, जितेंद्र बिष्ट, विवेक बधानी, नीरज जोशी, दीपक तिवारी, बृजेश फुलारा, पंकज शाह सहित कई सदस्य मौजूद थे।,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page