Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत कोटाबाग में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 295 लोगों ने उठाया लाभ

 

, 23 जुलाई। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में गुरुवार को वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच, उपचार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

शिविर का शुभारंभ कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा डोडियाल, विनोद बधानी, धनानंद सत्ता, पूरन बुधलाकोटी, जगदीश गोस्वामी, भगत सिंह नेगी, देवेंद्र रावत, बालम सिंह, धन सिंह एवं नवीन पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिविर का निरीक्षण डॉ. मनोज कांडपाल एवं डॉ. कुलदीप मार्तोलिया ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श दिया गया। कुल 295 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 221 लोगों की ब्लड प्रेशर, 220 की ब्लड शुगर, 210 की टीबी स्क्रीनिंग, 12 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 15 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 104 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 82 एलएफटी (LFT), 95 आरएफटी (RFT), 95 एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 4 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 198 लाभार्थियों की आभा आईडी भी तैयार की गई। आवश्यकतानुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण और चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों को समय पर जांच, उपचार, निःशुल्क परामर्श और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है।

शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें जी.सी. पांडे, लक्ष्मीकांत, अंजू बुधलाकोटी, पूनम कथायत, योगेंद्र कार्की, जगदीश पांडे, कंचन, रेखा रावत, कुलदीप, राधाकांत, गौरव, अमित, भावना भंडारी एवं गणेश मत्तोलिया सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page