Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के तत्वाधान में वन तुलसी (ऑरिगेनो) पर प्रशिक्षण/क्षमता निर्माण कार्यशाला,

हल्द्वानी,,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सहयोग से आरोही संस्था सतोली, नैनीताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया. डॉक्टर सरस्वती नंदन ओझा (परियोजना समन्वयक) वनस्पति विज्ञान विभाग, विज्ञान विद्या शाखा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी द्वारा समुदाय को कार्यशाला अंतर्गत वन तुलसी (ऑरिगेनो) का सामान्य परिचय के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती, जलवायु, बीमारियों व पैदावार के साथ औषधीय गुणों, रासायनिक संघटन आर्थिक व विभिन्न उत्पाद के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई. कार्यशाला में संस्था के अधिशासी निर्देशक डॉक्टर पंकज तिवारी द्वारा समुदाय के साकारात्मक सहयोग पर अपने विचार देते हुए वन तुलसी को धरातल पर किए जाने की आश्वासन व्यक्त किया साथ ही वन तुलसी पर आधारित पम्पलेट का आवरण आरोही प्रतिनिधियों द्वारा किया गया.
कार्यशाला में दियारी, सिमायल, सतोली, सातखोल लवेशाल के लोगो द्वारा प्रतिभाग किया कार्यशाला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से डॉक्टर विशाल कुमार शर्मा (सह -परियोजना अन्वेषक) सी.इस.आई.आर सीमैप से डॉक्टर यतीश पंत लखनऊ व आरोही संस्था से डॉक्टर नारायण सिंह बिष्ट, श्री संजय सिंह बिष्ट, श्री पूरन नयाल, श्री बसंत थापा, श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, श्री पंकज तिवारी, श्री पूरन कबड़वाल उपस्थित रहे. कार्यशाला में 40 प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभागिता की गई कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी के वित्तीय सहयोग से किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page