Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में आमने-सामने टकराईं दो गाड़ियाँ; एक की मौत, तीन घायल

 

, 17 जून 2026 — आज शाम करीब 6:10 बजे वन निगम के पास दो वाहनों की आमने-सामने भयानक टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कॉलर नवीन चन्दर खोलिया द्वारा डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

घटनास्थल पर शामिल वाहन संख्या UK-04AM-8740 (सोनॅट) जिसका चालाक विक्रम रावत निवासी गोलापार था, और वाहन संख्या UK-04S-2977 (अल्टो 800) जिसमें रामपुर चकलुवा निवासी शुभम सामन्त (उम्र 30), कमल मिश्रा (30), हर्षित अधिकारी (31) व नरेन्द्र अधिकारी सवार थे, आमने-सामने टकरा गये।

स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों में सवारों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कालाढूंगी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त (राह्वासी रामपुर चकलुवा, उम्र 30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों—कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी व नरेन्द्र अधिकारी—को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरता देखते हुए आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले की तहत आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति तथा दुर्घटना के कारणों के बारे में और जानकारी प्राप्त होने पर सूचित किया जाएगा।

(सूचना स्रोत: मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस)

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page