Connect with us

उत्तराखण्ड

पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव 15 से, बहेगी उत्तराखंडी संस्कृति की बयार,,

पवननीत सिंह बिंद्रा

हलद्वानी , कुमाऊ की संस्कृति को लेकर पांच दिवसीय कुमाऊ द्वार मोहत्सव एवम लोक गायक लोक कलाकार लोक गीतकार उत्तराखंड की एक अलग पहचान इस बार हलद्वानी में बनायेंगे जिसको लेकर आज एक रेस्टोरेंट में कुमाऊं द्वार महोत्सव 2024 के संदर्भ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संयोजक गोविंद दिगारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि वैदेही कल्चरल एजुकेशन एंड आर्ट फाउंडेशन द्वारा कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक एम बी ग्राउंड हल्द्वानी में किया जा रहा है उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संवर्धन हेतु विभिन्न कलाकारों छोलिया नृत्य झोड़ा चाचरी न्योली,लोकगीत प्रतियोगिता लोक नृत्य प्रतियोगिता उत्तराखंड व्यंजन प्रतियोगिता तथा प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
कुमाऊं द्वार महोत्सव 2024 की मुख्य आकर्षण में मैथिली ठाकुर के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंद दिगारी राकेश खनवाल हरीश भट्ट नीरज चुफाल राकेश पनेरु यश भंडारी राकेश जोशी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे नेपाल के प्रसिद्ध गायक चकर बम और उत्तराखण्ड के लोक कलाकार श्वेता मेहरा मनोज आर्या इंदर आर्य कैलाश कुमार नीरज चुफाल राकेश खनवाल मेघा चंद्र सूरज प्रकाश रोहित चौहान जितेंद्र तुमकियाल राकेश जोशी हरीश भट्ट एवं हेमलता भट्ट चंद्रप्रकाश संजय कुमोला मीना राणा विवेक नौटियाल यश भंडारी अंकित डांसर राकेश पनेरु मनोज सामंत बेबी प्रियंका जैसे लोक कलाकार लोक गायिका इसमें अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न प्रकार के उत्तराखंडी उत्पाद एवं व्यंजन के स्टॉल तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विभिन्न विभागों के 20 शिविर लगाए जाएंगे
बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक गोविन्द दिगारी और खुशी जोशी ने बताया की इस महोत्सव में हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page