Connect with us

उत्तराखण्ड

एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से मिले राज्यपाल, बड़े सपने देखने और आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

 

, 2 जून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम के बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें बड़े सपने देखने, आत्मनिर्भर बनने और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने राज्यपाल को स्वयं निर्मित पेंटिंग्स, शुभकामना कार्ड और अन्य रचनात्मक सामग्री भेंट की, जिसकी उन्होंने सराहना की।

राज्यपाल ने बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सीखने की जिज्ञासा की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उन्होंने बच्चों से स्वयं को कभी कमतर न आंकने तथा कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपनी रुचि और कौशल विकसित करें ताकि विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा, परिश्रम और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं।

इस दौरान राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के सेवा और समर्पण आधारित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था केवल आश्रय नहीं बल्कि बच्चों के लिए एक स्नेहपूर्ण परिवार का वातावरण उपलब्ध कराती है। उन्होंने संस्था के “फैमिली लाइक केयर”, “किनशिप केयर” और “फॉस्टर केयर” मॉडल को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह संगठन सामाजिक संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, एसओएस बाल ग्राम भीमताल के सहायक निदेशक आशीष कुमार सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बच्चे उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page