उत्तराखण्ड
नैनीताल जिले में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत औचक निरीक्षण
पवनीत सिंह बिंद्रा

निरीक्षण में दस्तावेज मानकों के अनुरूप पाए गए
निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों में समस्त दस्तावेज पीसीपीएनडीटी अधिनियम के मानकों के अनुरूप पाए गए। हालांकि, चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर एवं स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर हल्द्वानी को अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिलाओं की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।
केंद्रों को सख्त निर्देश जारी
निरीक्षण दल ने सभी केंद्रों को निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत समस्त दस्तावेजों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे हमेशा कार्यशील अवस्था में रखे जाएं। अधिनियम का किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर जारी पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण दल के सदस्य
निरीक्षण दल में डॉ. श्वेता भंडारी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तृतीय, हल्द्वानी), डॉ. रजनी आगरी (महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी), अवनीश डसीला (जिला सामान्य), प्रवीण सक्सेना (विधि सलाहकार) तथा ललित मोहन दढ़ियाल (अधिशासी सहायक) उपस्थित रहे।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल





