Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ी प्रदेश में बाहरियों का अतिक्रमण रोकना सख्त जरूरी – हरीश रावत


बागेश्वर:,,,पहाड़ी आर्मी की पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान यात्रा बागेश्वर पहुंची ,बागेश्वर पहुंचने पर बागेश्वर संघर्ष वाहिनी की अध्यक्ष कवि जोशी ने गर्मजोशी से स्वागत किया उसके बाद बागेश्व के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान पहाड़ी आर्मी के
संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा 25 वर्षों में रणनीतिक पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया मूलभूत समस्याओं में काम करने के बजाय प्रदेश में ऊलजुलूल कानून थोपे जा रहे है उन्होंने कहा पहाड़ विरोधी लोग सजग रहें अब पहाड़ का व्यक्ति बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा प्रदेश में जो बाहरी लोगों की दादागिरी गुंडागर्दी है उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा अब राजनीति,सामाजिक,आर्थिक क्षेत्रों में बाहरियों के कब्जे छुड़ाने का समय है राज्य एक बड़ा आंदोलन और माग रहा है राज्यवासी तैयार रहे
उन्होंने कहा पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गो माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग की। कहा कि नदियों जंगल और पर्यावरण का अवैध दोहन रोकने, नशे से पहाड़ को बचाने, यूसीसी, लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस नहस करने के कानून है
के विरोध में यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र के लोगों को प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पहाड़ी हिंदूओं की नौकरी, भूमि संसाधन आदि छीने जा रहे हैं।
हरीश रावत ने कहा सदन में वित्तमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा जिस अभद्र भाषा में पहाड़ी समाज को गाली दी वह हम पहाड़ियों के लिए असहनीय है जिसके लिए माफी नाकाफी है उहोंने सख्त लहजे में कहा हम इन बाहरी लोगों को बता देना चाहते है या तो यह लोग प्रेम से हमारी संस्कृति के साथ रहे , या प्रेम से राज्य छोड़ दें यदि हमारे संसाधनों को,अस्मिता को छेड़ोगे, गलत नजर डालोगे तो फिर हम छोड़ेंगे नहीं यह देवभूमि वीर भूमि भी है।
संयोजक विनोद शाही ने बताया कि कल चंपावत से इस पहाड़ बचाओ की शुरुआत हुई जो पिथौरागढ़ होते हुए आज बागेश्वर पहुंची। यह यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी हिन्दूओ को सशक्त करना है संस्कृति से,संसाधनों से और रोजगार से।हमारी यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी जिसका कुमाऊं में प्रथम चरण का समापन 9 मार्च को हल्द्वानी में होगा। दूसरे चरण की यात्रा गढ़वाल में होगी जिसमें शहर में सभी चौक चौराहों पर
नुक्कड़ सभा की जाएगी और लोगों को अपने सांस्कृतिक और सभ्यता के लिए जागरुक करेंगे।

सबीआई तिराहे पर जोरदार नारेबाजी कर वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, ऋतुखंडुरी महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका गया जूते मार कर पहाड़ विरोधी मानसिकता का बहिष्कार किया गया संगठन से जुड़े लोगों ने कहा जो पहाड़ विरोधी होगा उसका हस्र बुरा करेंगे।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व करणी सेना के अध्यक्ष को पहाड़ी आर्मी ने बागेश्वर जिला अध्यक्ष बनाया
बागेश्वर,गरुड़,कौसानी,सोमेश्वर में नुक्कड़ सभा कर लोग जनता को जागरूक किया गया
इस दौरान मोहन कांडपाल, कैप्टन बलवंत सिंह खेतवाल, कवि जोशी, प्रकाश पांडेय राहुल कुमार, नागेंद्र सनवाल, वीरेंद्र नेगी, दिव्यांशु कुमार ,मोहनी देवी, सरस्वती देवी, महेश नगरकोटी , भुवन पांडेय, भगवंत सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page