Connect with us

उत्तराखण्ड

सेल टैक्स चोरी का सनसनीखेज खुलासा: विभागीय सेटिंग से चल रहा अवैध परिवहन का खेल

उधम,सिंह नगर : उत्तराखंड में सेल टैक्स चोरी का जाल इतना जटिल हो चुका है कि चेक पोस्ट्स के बावजूद अवैध परिवहन आसानी से हो रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि विभाग का खुफिया तंत्र इतना मजबूत है कि किसी को भनक तक नहीं लग पाती। आश्चर्यजनक रूप से, यह खेल खुद विभागीय सेटिंग से शुरू होता है।

विभाग द्वारा ही तय होता है परिवहन का तरीका सूत्रों ने बताया कि प्रति नग (ट्रक या कंटेनर) के परिवहन का पूरा प्लान विभाग ही तैयार करता है। फोन के माध्यम से सारी जानकारी साझा की जाती है, जिसमें फ्लाइंग स्कॉर्ट का समय और रूट शामिल होता है। चालक भी फोन पर लगातार अपडेट देते रहते हैं। छोटे वाहनों से पार्सल के रूप में माल को गंतव्य तक पहुंचाया जाता है, जिससे चेक पोस्ट्स पर संदेह नहीं होता।,

व्यापारी का दर्दभरा अनुभव: बिना बिल के पकड़े गए दो नग पकड़े जाने पर सारी जानकारी साझा की गई, वैसे ये खेल चलता कब से चलता आ रहा है ये विभाग ही बता सकता है, उन्होंने कहा कि मैं छोटा व्यापारी हूं लेकिन बड़े व्यापारी पर हाथ डालना इतना आसान नहीं है कुलमिलाकर ये खबर सूत्रों के हवाले जानकारी साझा की जा रही है

ऊधम सिंह नगर के एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर खुलासा किया कि उसके दो नग यहीं उतरने थे, लेकिन बिल न होने पर उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा, “विभाग ने कई कोड वर्ड्स बनाए हैं, जिनके जरिए परिवहन होता है। फोन पर ही सारी सेटिंग हो जाती है।”

मजबूत नेटवर्क, बिना विभाग के असंभव कुल मिलाकर यह नेटवर्क इतना सुदृढ़ है कि सामान्य समझ से परे है। सूत्रों का कहना है कि बिना विभागीय ‘खिलाड़ियों’ के यह खेल नहीं चल सकता। इस खुलासे ने ‘दांत तले उंगली दबा ली’ वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। विभाग की इस कथित सेटिंग से सेल टैक्स को अरबों का नुकसान हो रहा है,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page