Connect with us

उत्तराखण्ड

श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सत्यनारायण मंदिर, श्याम सखी मंडल ने कराया रानी सती दादी का सिंधारा एवं मंगल पाठ

 

, 21 अगस्त। श्याम सखी मंडल, हल्द्वानी द्वारा शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में रानी सती दादी के सिंधारा एवं मंगल पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्याम सखी मंडल एवं श्याम महिला मंडल से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने रानी सती दादी की भक्ति में मंगल पाठ एवं कीर्तन में भावपूर्ण सहभागिता की। भक्ति गीतों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस अवसर पर विशेष रूप से गोरखपुर से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायक रजत शर्मा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और दादी की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

कार्यक्रम का समापन रानी सती दादी की भव्य आरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने दादी से सुख, समृद्धि, शांति एवं परिवारों के मंगल की कामना की।

आयोजन को सफल बनाने में श्याम सखी मंडल की अध्यक्ष मीनल गर्ग, कोषाध्यक्ष साक्षी अग्रवाल एवं सचिव स्मृति गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल की वरिष्ठ सदस्य आशा गोयल, किरण गर्ग एवं मधु अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

श्याम सखी मंडल द्वारा समय-समय पर श्याम बाबा की भक्ति के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंडल का उद्देश्य महिलाओं को भक्ति, सेवा तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और समाज में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

— श्याम सखी मंडल, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page