Connect with us

उत्तराखण्ड

रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर में भेंट किया गया आरओ युक्त वाटर कूलर,,


कोटद्वार। संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर कोटद्वार में लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए आरओ युक्त वाटर कूलर भेंट किया गया। गुरुवार को आयोजित इंस्टालेशन कार्यक्रम में वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि लायंस कोटद्वार के अध्यक्ष प्रशांत रस्तोगी, सचिव आशीष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष हितेश गोयल ने प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए आरओ युक्त वाटर कूलर लगाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद गुरुवार को हुए इंस्टालेशन कार्यक्रम में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विनय सिसोदिया एवं डिस्ट्रिक्ट कमेटी के सचिव विशाल मल्होत्रा ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ. विनय सिसोदिया ने कहा कि कोटद्वार लायंस डिग्निटी द्वारा यह पुनीत कार्य “कर्म ही पूजा है” के ध्येय के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय के लिए आवश्यक सामग्री लायंस क्लब उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर लायन कमेटी से डॉ. एस.के. खट्टर, नजीबाबाद क्लब के लायंस रचित बंसल, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी, अध्यक्ष राजेंद्र जखमोला, सह-प्रबंधक रविंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सदस्य टी.आर. पांथरी, कोटद्वार लायंस क्लब डिग्निटी के सदस्य, छात्र संसद के प्रमुख छात्र-छात्राएं एवं समस्त आचार्य वृंद उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page