Connect with us

उत्तराखण्ड

वित सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग कुमाँऊ जोन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न ,,,

हल्द्वानी ,,, संभागीय कार्यालय, राज्य कर, हल्द्वानी के सभागार में वित सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग कुमाँऊ जोन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में वित्त सचिव द्वारा गत वर्ष के सापेक्ष संगत वर्ष में प्राप्त लक्ष्यों की समीक्षा के साथ ही विभागीय विषयों पर चर्चा की गयी एंव अधिकारियों से सुझाव आदि प्राप्त किये।
वित्त सचिव ने खण्ड कार्यालयों में राजस्व संग्रहण हेतु प्रभावी प्रयास करने तथा अधिकारियों द्वारा फील्ड विजिट किये जाने एंव संविदाकारों द्वारा प्राप्त भुगतान के सापेक्ष कर जमा किये जाने की जॉच हेतु निर्देशित किया गया। आडिट इकाई की समीक्षा के दौरान अवशेष मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अपील में व्यापारियों को ऑनलाइन सुनवाई का मौका देने एंव लम्बित वादों का निस्तारण यथाशीघ्र करने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष अनुसंधान इकाईयों को करचोरी में संलिप्त फर्मों की पहचान करने तथा कैटरिंग, ब्यूटीपार्लर, कार्पोरेटस ईवेंटस तथा बड़े होटल एंव रिर्सोट से संबंधित सूचनायें संकलित करते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान सचलदल इकाईयों को आवंटित लक्ष्यों की शतप्रतिशत प्राप्ति एंव राजस्व वृद्धि हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये गये। सचिव वित्त द्वारा अधिकारियों के कार्यों का आंकलन परफॉरमेंस के आधार पर किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
बैठक में राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त राकेश वर्मा, संयुक्त आयुक्त, रणवीर सिंह, रोहित श्रीवास्तव, रोशन लाल, स्मिता, एस०एस० तिरूवा तथा कुमाऊँ जोन के समस्त खण्ड कार्यालयों, ऑडिट विंग, आन्तरिक परीक्षण तथा विशेष अनुसंधान एंव प्रवर्तन इकाईयों के उपायुक्त एंव सहायक आयुक्त आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page