Connect with us

उत्तराखण्ड

लोगों का पैसा 4 गुना करने का लालच देकर अवैध सट्टा लगा रहा एक सट्टेबाज राजपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार,,



जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध सट्टा की खाई बाड़ी रोकने हेतु प्रचलित अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन एवम चौकी प्रभारी राजपुरा उप निरीक्षक दिनेश चंद जोशी के नेतृत्व में चौकी राजपुरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 04 जनवरी 2023 को अवैध सट्टा की सूचना मिलने पर छापामारी की गई जिस दौरान सट्टेबाज विक्की कश्यप पुत्र गंगा प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 13 मुन्नी कश्यप वाली गली के पास राजपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल को अवैध रूप से सट्टे की खाई वाड़ी करते हुए मय 4 सट्टा पर्ची, एक पेन, एक गत्ता, वह नगद रुपया 1420/- के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में आरक्षी सुरेश आरक्षी सतबीर शमिल थे,

                      
            
ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page