Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मामूली सी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में चाकू चल गए,,,

ब्रेकिंग न्यूज़-
हल्द्वानी मामूली सी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में चाकू चल गए जिससे एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शुक्रवार को गुरुतेग बहादुर में पढ़ने वाले एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। गुरुतेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सक्षम के ऊपर किसी युवक ने चाकू मार दिया है। पूरी घटना स्कूल के पास की है, जिसमें सक्षम गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था गंभीर हालत में उसे बाद में बृजलाल हॉस्पिटल को रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जानकारी एकत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है। चाकू बाजी में सक्षम के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोटें आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page