उत्तराखण्ड
छात्राओं की सुरक्षा हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट: स्कूल परिसरों में गश्त तेज, जागरूकता शिविर आयोजित
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षक, सीपीयू हल्द्वानी और चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग हो। स्कूल खुलने-बंद होने के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी।
यातायात सुचारु, अभिभावकों का बढ़ा भरोसा
निर्देशों के तहत पुलिस स्कूल गेट पर तैनात रहेगी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है। एसएसपी ने कहा, “छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिक है। इससे अभिभावकों में विश्वास पैदा होगा।” हल्द्वानी समेत जिले के सभी स्कूल प्रभावित होंगे।
हल्द्वानी स्कूलों में जागरूकता: डायल 112 पर कॉल करें
हल्द्वानी में यातायात निरीक्षक भूपेश पाण्डे, मउनि आरती (भोटिया पड़ाव चौकी) और सीपीयू टीम ने छात्राओं को संबोधित किया। छेड़छाड़ या संदिग्ध हरकत पर तत्काल 112 डायल करने की सलाह दी। “पुलिस हमेशा तैयार, बेझिझक मदद लें,” आश्वासन दिया।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखे एवं समय समय पर स्कूल जाकर स्कूल प्रबंधन से अपनी बच्चों की शिक्षा पर पूछताश जरूर करे एवं पेरेंट्स मीटिंग में क्लास टीचर से भी अवश्य मिले , उन्होंने छात्रों से अपील की है अपने फोकस पर ध्यान दें एवं कोई दिक्कत आती है 112 पर डायल कर सकते हैं जागरूकता ही आपकी पहचान है,,

