Connect with us

उत्तराखण्ड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

 

, 14 जून। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद Ajay Bhatt ने श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा नीम करौली महाराज के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि Kainchi Dham केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम, करुणा और मानवता का प्रेरणा केंद्र है। उन्होंने कहा कि बाबा Neem Karoli Baba की शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों को निःस्वार्थ सेवा, परोपकार और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

सांसद ने कहा कि कैंची धाम की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, ऊर्जा और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। बाबा नीम करौली महाराज का जीवन समाज को एकता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि बाबा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page