Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही से नाबालिग की हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज

। विठोरिया नंबर 1, मल्ली बमोरी, त्रिलोक नगर निवासी श्रीमती जया अधिकारी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर “संकल्प नशा मुक्ति समिति” नामक अवैध केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका 17 वर्षीय पुत्र शुभम अधिकारी नशे की लत से पीड़ित था, जिसे दो माह पूर्व इसी केंद्र में भर्ती कराया गया था।

पुत्र की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचा वेंटिलेटर पर

21 तारीख को जया अपने बेटे से मिलने गईं, जहां वह सामान्य दिखा। उसी शाम केंद्र से सूचना मिली कि शुभम बेहोश हो गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचीं तो केंद्र का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके किडनी और लीवर बुरी तरह प्रभावित हैं। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली पर है।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य ने जांच की। जांच में सामने आया कि केंद्र बिना पंजीकरण के चल रहा था और नाबालिग को अवैध रूप से रखकर लापरवाहीपूर्ण उपचार दिया गया।

थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 50/26 धारा 125 बीएनएसएस और धारा 87/108 मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 के तहत अभियुक्ता आयुषी कपिल (पुत्री अरुण कपिल, निवासी खड़कपुर ईसाई नगर, लामाचौड़) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page