Connect with us

उत्तराखण्ड

ओखलकांडा ब्लॉक पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

 

 भीमताल भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी, नरतोला, झूपली बाझ, पतलोट और भद्रेठा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों एवं भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

समस्याएं सुनने के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी, जिससे दूरस्थ गांवों को सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page