Connect with us

उत्तराखण्ड

मंत्री खजान दास ने वरिष्ठ नागरिक संगठन को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

 

देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के पदाधिकारियों ने आज समाज कल्याण मंत्री खजान दास से भेंट कर उत्तराखंड माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2011 के क्रियान्वयन के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निवारण हेतु समितियों के गठन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कई सुझाव भी दिए।

मंत्री खजान  दास ने तत्काल सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एवं धुरंधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदैव बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। समय-समय पर बुजुर्गों एवं अन्य पीड़ित लोगों की समस्याओं पर शासन, कमिश्नरियों एवं जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगकर उनकी समस्याओं का निवारण किया जाता है।

ख़ज़ान दास ने कहा कि वे शीघ्र ही समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिनियम के अनुरूप शासन अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर पर जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसमें वरिष्ठ नागरिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल कर सुझाव लिए जाएंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेंशन आदि मुद्दों पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी कार्यालयों जैसे पुलिस थानों, अस्पतालों, परिवहन स्टेशनों पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक प्राथमिकता दी जाएगी। इन बिंदुओं पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे, ताकि ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य: वरिष्ठ नागरिक समिति के  गिरीश चंद्र, नरेश चंद्र, कुला , मुकेश नारायण, महासचिव  सुशील त्यागी, सचिव  देवेंद्र पाल मोन्टी, अश्वनी कुमार बख्शी, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया, डॉ. दिनेश सक्सेना, केशव चंद्र उनियाल, डॉ. राकेश डंगवाल, रजनीश मित्तल, एल.आर. कोठियाल, जसवीर सिंह, ठाकुर शेर सिंह, एस.के. गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page