Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा पर लोक भवन में मंथन, पूर्व सैन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

 

 देहरादून ,लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच (BHISHM) थिंक टैंक के सदस्यों, भूतपूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान तथा वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक चुनौतियों, सीमा प्रबंधन तथा तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिवेश पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने अपने अनुभवों और सुझावों के माध्यम से सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

चर्चा के दौरान इस बात पर बल दिया गया कि विशेषज्ञों के अनुभव और सुझाव नीति निर्माण को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा भारत की सुरक्षा तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे विचार-विमर्श राष्ट्रहित में सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

बैठक को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नीति निर्माण, रणनीतिक सोच और समन्वित प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page