Connect with us

उत्तराखण्ड

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मातृ शक्ति की बाइक रैली, पीएम मोदी को दिलाया धन्यवाद

हल्द्वानी, 16 अप्रैल 2026। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर प्रसन्न महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया।

रैली पार्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर से कंचन उप्रेती के नेतृत्व में शुरू हुई। यह कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया, एमबी महाविद्यालय होते हुए जगदम्बा नगर से गुजरकर भाजपा संभाग कार्यालय के पास समाप्त हुई।

रैली में शामिल महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारे लगाते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से देश के नीति निर्धारण में मातृ शक्ति की अहम भूमिका बढ़ेगी।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाई रैली की शोभा

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मंजू गोंड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी और सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page