Connect with us

उत्तराखण्ड

किच्छा बाईपास पर एलएससी इन्फ्राटेक का हरित अभियान, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को बताया जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी माध्यम, पौधों के संरक्षण पर भी दिया जो

रुद्रपुर, 10 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एलएससी इन्फ्राटेक लिमिटेड (कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) ने शुक्रवार को किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के निदेशक अभिषेक अग्रवाल तथा जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएससी इन्फ्राटेक के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए आज से ही गंभीर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने बताया कि कुमार ग्रुप द्वारा अपने विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहले भी हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं और उनकी नियमित देखभाल भी की जा रही है। इसी क्रम में मानसून सत्र के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

अभिषेक अग्रवाल ने उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे बड़ा होने तक संरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी निभाए।

जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने कहा कि एलएससी इन्फ्राटेक पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर कंपनी ने गत माह बाजपुर के एक इंटर कॉलेज परिसर में भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए थे। अब मानसून सत्र के दौरान जिले के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाए तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिलेंगे और हमारा शहर तथा देश अधिक हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बन सकेगा।

कार्यक्रम में कुमार ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लेते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page