Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं पुलिस ने एक अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  जनपद नैनीताल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में चौकी बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं पुलिस द्वारा शिव मंदिर के पास इमलीघाट से राम सिंह उर्फ रामु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी धोड़ा डाम उधमसिंहनगर को 109 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम – कानि0 तरुण मेहता कानि0 वीरेंद्र रौतेला
-कानि0अशोक कम्बोज

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page