Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं आयुक्त ने रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत न होने पर जताई कड़ी नाराजगी

पवनीत सिंह बिंद्रा

। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे के निरीक्षण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

आयुक्त ने रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क में व्याप्त गड्ढों पर मौके पर मौजूद ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि हॉटमिक्स कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन गड्ढे भरने का दायित्व रेलवे का है, जो अभी तक कार्य नहीं कर पाया। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे से अनापत्ति लेकर शीघ्र गड्ढे भरें और सड़क सुधारें, ताकि वाहन दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

वाहनों को असुविधा, दुर्घटना का खतरा

आयुक्त ने कहा कि सड़क मरम्मत न होने से वाहनों के आवागमन में भारी असुविधा हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने लोनिवि को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत ने बताया कि हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे पर हॉटमिक्स कार्य विभाग द्वारा पूरा हो चुका है और मार्ग लोनिवि को हस्तांतरित होना बाकी है। रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत रेलवे द्वारा कराई जानी है, लेकिन ठेकेदार चयन में देरी हो रही है।

लोनिवि को हस्तांतरण व मरम्मत के सख्त निर्देश

आयुक्त ने लोनिवि को सड़क मार्ग का शीघ्र हस्तांतरण करने तथा रेलवे से अनापत्ति लेकर फाटक मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनीताल जिलाधिकारी को भी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत, आरई ब्रिडकुल रोहित नरियाल, मो. आसिफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page