Connect with us

उत्तराखण्ड

न्यूरो रोग से लड़ते छात्र की प्रेरक सफलता, 62.8% से पास

न्यूरो रोग से लड़ते छात्र की प्रेरक सफलता, 62.8% से पास

नैनीताल। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और 75% विजुअल इम्पेयरमेंट जैसी चुनौतियों के बावजूद लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीवारी साह ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 62.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबको चमत्कृत कर दिया।

2008 जन्मे श्रीवारी को बचपन से मस्तिष्क संबंधी समस्या है, जिससे दृष्टि होने पर भी चीजें समझने में कठिनाई होती है। बेहोशी के दौरे भी आते हैं। फिर भी, राइटर की मदद से परीक्षा देकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

माता श्वेता साह और पिता अधिवक्ता नीरज साह ने कहा, “हमने हर पल बेटे का हौसला बढ़ाया। मजबूत इरादे बाधाओं को पार कर लेते हैं।” स्कूल और इलाके वालों ने बधाई दी। श्रीवारी का भविष्य उज्ज्वल है।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page