Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला योजना समिति की बैठक में नैनीताल जिले की वर्ष 2025-26 की ₹7020.50 लाख (सत्तर करोड़ बीस लाख, बीस हजार) की जिला योजना अनुमोदित,

हल्द्वानी

स्वरोजगार परख सहित जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता,गतवर्ष के कार्यों को पूर्ण करने हेतु विभागों के बजट में प्राथमिकता दी गई

जंगली जानवरों से खेती के बचाव हेतु कृषि ओद्यानिकी विभाग अंतर्गत चेन लिंक फैसिंग,घेरबाड़ का कार्य मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से किया जाएगा इन कार्यों को किए जाने हेतु योजनाऐं अनुमोदित

जिला योजना समिति नैनीताल की बैठक गुरुवार को हल्द्वानी बागजाला स्थित ग्राम्य विकास विभाग के सभागार में माननीय खेल, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले की विकासोन्मुखी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करते हुए उन्हें अनुमोदित किया गया

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 हेतु कुल ₹70 करोड़ 20 लाख 20 हजार (₹7020.20 लाख) की वार्षिक जिला योजना को अनुमोदित किया गया।

बैठक में सभी आंगतुकों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी वंदना ने विभागवार व योजनावार प्रस्तावित परिव्यय को समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बजट समान रखा गया है इसमें किसी भी प्रकार की बृद्धि नहीं की गई है।

इस वर्ष कुल 35 विभागों द्वारा स्वरोजगार,मानदेय वचनबद्ध कार्यों को पूर्ण किए जाने हेतु धनराशि प्रस्तावित की गई है।
बैठक में प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस वर्ष उद्यान, सिंचाई, रेशम, माध्यमिक शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पेयजल जल संस्थान, बाल विकास इन विभागों के परिव्यय में वृद्धि की गई है।
अनुमोदित योजनाओं में विभिन्न घटकों जिसमें स्वरोजगार हेतु 11 करोड़, मानदेय हेतु 10.20 करोड़ वचनबद्ध मध में 8.00 करोड़,चालू कार्यों हेतु 17 करोड़ व नए कार्यों हेतु 18 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। पूंजीगत निर्माण और अधूरे कार्यों की पूर्णता को प्राथमिकता दी गई है। अधिकांश योजनाओं को आगामी दो वर्षों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारीने अवगत कराया कि सभी प्रस्ताव माननीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती आर्या ने कहा कि जिले के जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत संयोजन नहीं है उन सभी केंद्रों में उरेडा के माध्यम से विद्युत संयोजन इस वित्तीय वर्ष की जिला योजना के बजट के माध्यम से कराया जाए इसे हेतु उरेडा विभाग को योजना प्रस्तावित करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग को मनरेगा के साथ डपटेलिंग करते हुए जंगली जानवरों से ग्रामीणों की खेती को हो रहे नुकसान से बचाव हेतु घेरवार चैन लिंक फेंसिंग का कार्य कराए जाने हेतु योजना प्रस्तावित करने के निर्देश विभाग को दिए उन्होंने कहा कि बजट का शत प्रतिशत उपयोग जनहित में हो, सभी विभाग पूर्ण पारदर्शिता के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें। इस हेतु प्रत्येक विभाग की हर मांह प्रगति की समीक्षा की जाएगी ताकि समय पर धनराशि खर्च हो और उसका लाभ आम जनता को मिले।
अनुमोदित परिव्यय के अंतर्गत –सामान्य मद में रूपये 5592.10 लाख, विशेष घटक उपयोजना (SCSP) में ₹ 1347.30 लाख, जनजातीय उपयोजना (TSP) में ₹81.10 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया।
बैठक में विधायक
लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भीमताल राम सिंह कैड़ा, प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया, प्रशासक विकासखंड भीमताल डॉ हरीश बिष्ट, ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page