Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी का नन्हा शतरंज सितारा तेजस तिवारी चमका अम्बिकापुर में

पवनीत सिंह बिंद्रा
अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़), 16 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में संपन्न सरगुजा कप आल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट में हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने अंडर-9 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया।
टूर्नामेंट का विवरण
10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक अम्बिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से 302 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फिडे रेटेड होने के कारण यह प्रतियोगिता शतरंज जगत में खासी चर्चित रही।
तेजस तिवारी का परिचय
सुभाष नगर, हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं। मात्र नन्ही उम्र में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित इस प्रतिभा ने अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया।
शहर और राज्य को गौरवान्वित कर रहे तेजस
भारत के विभिन्न राज्यों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर तेजस तिवारी हल्द्वानी और उत्तराखंड को गर्व की अनुभूति करा रहे हैं। उनकी यह जीत स्थानीय शतरंज अकादमियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page