Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नो एंट्री समय में माल वाहनों पर सख्ती, 100+ चालान और 5 वाहन सीज

पवनीत सिंह बिंद्रा 

, 21 अप्रैल 2026: आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी श्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में आज शहर में प्रवेश करने वाले भारी माल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर नो एंट्री टाइम में शहर के विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों पर नजर रखी गई।

विभिन्न मार्गों पर चेकिंग टीमें तैनात

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडेय ने शहर की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर पांच टीमें लगाईं:

कालाढूंगी रोड: परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य एवं श्रीमती अपराजिता पाण्डे।

काठगोदाम व गोलापार रोड: परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार।

बरेली रोड/रामपुर रोड: एआरटीओ प्रवर्तन श्री जितेंद्र सांगवान।

हाइडिल चौराहा: परिवहन उपनिरीक्षक श्रीनंदन।

छड़ैल चौराहा: परिवटन उपनिरीक्षक श्री आरसी पंवार।

कार्रवाई और जागरूकता अभियान

शहर की ओर आ रहे भारी वाहनों के चालकों व मालिकों को नो एंट्री टाइम में प्रवेश न करने के निर्देश दिए गए। नियम तोड़ने वाले 100 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और 5 वाहन सीज कर लिए गए। नो एंट्री टाइम में प्रवेश करने वाले चालकों को परिवहन विभाग की टीमों ने जागरूक भी किया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page