Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा, चोरी की स्कूटी सहित शातिर चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी, 20 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को ठंडी सड़क, भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे निवासी मनमीत सिंह सेठी ने अपनी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने की शिकायत कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 199/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर जांच करते हुए 19 जून 2026 को एमबीपीजी ग्राउंड, हल्द्वानी से अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। वाहन बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त। विश्वजीत मंडल (23 वर्ष) पुत्र : कृष्णा मंडल निवासी : खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैंप, जिला ऊधमसिंह नगर बरामदगी।स्कूटी संख्या UK04AK-5111

पुलिस टीम उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, कोतवाली हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा कर वाहन स्वामी को राहत पहुंचाई है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page