Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता सम्मानित

 

, 22 मई। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन की ओर से हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता को उनके उत्कृष्ट कार्यों, बेहतर पुलिसिंग और जनहित में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कोतवाली हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि विजय मेहता ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आमजन और व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील एवं सकारात्मक कार्यशैली अपनाई है। उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज और व्यापारिक हितों के प्रति समर्पित अधिकारियों का सम्मान करना संस्था के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विजय मेहता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल, महामंत्री खीमानंद शर्मा, इंदर भूटियानी, चंद्रशेखर पांडेय, हाजी मंसूर खान, शंकर भूटियानी, जसपाल मलदार, मनजीत सेठी, मुकेश खन्ना, पंकज वोहरा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page