उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: फलों-सब्जियों में अप्राकृतिक रंगों व कृत्रिम पकाने वाली दवाओं की जांच अभियान
पवनीत सिंह बिंद्रा

नमूने संग्रहण व जांच
नवीन कृषि एवं फल-सब्जी मंडी हल्द्वानी के थोक व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां से पपीते का 01 नमूना व कैले का 01 नमूना सहित कुल 02 सर्विलांस नमूने लिए गए, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नोटिस व निर्देश
निरीक्षण के दौरान एक खाद्य पदार्थ कारोबारकर्ता को केले पकाने के लिए रिपनिंग चैंबर का एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी किया गया। सभी फल-सब्जी आढ़तियों को निर्देश दिए गए कि फलों को पकाने में आर्टिफिशियल रिपनिंग एजेंट्स व सब्जियों में अप्राकृतिक रंगों का उपयोग न करें। केवल एफएसएसएआई अनुमोदित एथिलीन रिपनर का प्रयोग करें तथा कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित पदार्थों से परहेज करें।
आमजन से अपील
आम लोगों से अपील की गई कि बाजार में पहले से कटे फल-सब्जियां न खरीदें, क्योंकि वे दूषित या संक्रमित हो सकते हैं। घर लाकर सभी फल-सब्जियों को अच्छी तरह धो लें ताकि किसी केमिकल या अप्राकृतिक रंग के प्रभाव को कम किया जा सके। निर्देशों का पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई होगी।
अभियान में डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत (उपायुक्त खाद्य सुरक्षा कुमाऊं), सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी नैनीताल अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह व मंडी समिति प्रतिनिधि शामिल रहे।


