Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में मंत्री का भव्य स्वागत, विकास प्रस्तावों पर सहमति

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी, 18 अप्रैल 2026: आज महापौर कार्यालय नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री श्री खजान दास का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदगण, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विकास प्रस्तावों पर चर्चा महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ने नगर के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए मंत्री जी के समक्ष चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे:

अनुसूचित जाति बहुल वार्ड संख्या 27 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण।

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली 100 बालिकाओं/छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास।

अनुसूचित जाति बहुल वार्ड संख्या 14 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण। वार्ड संख्या 36 के अंबेडकर पार्क में प्रथम तल पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम।। मंत्री  खजान दास ने इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने छात्रावास निर्माण (प्रस्ताव-2) को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सैद्धांतिक सहमति दी और शीघ्र शिलान्यास का आश्वासन दिया। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित आवास मिलेगा।  मंत्री  ने कहा, “प्रदेश सरकार शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर कटिबद्ध है। छात्रावास निर्माण छात्राओं के भविष्य को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने अन्य प्रस्तावों पर भी विभागीय स्तर पर प्राथमिकता से कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा, “नगर के संतुलित विकास के लिए सभी वर्गों पर ध्यान है। छात्रावास शिक्षा को बढ़ावा देगा, जबकि सामुदायिक केंद्र और ऑडिटोरियम सामाजिक-शैक्षणिक गतिविधियों को गति देंगे।”

कार्यक्रम सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों ने विकास सुझाव साझा किए। अंत में महापौर ने मंत्री जी का आभार माना और उनके सहयोग से विकास को गति मिलने का विश्वास जताया। ,,विनोद जोशी निजी सहायक, महापौर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page