Connect with us

उत्तराखण्ड

हनुमान जयंती: कोतवाली हल्द्वानी के हनुमान मंदिर में SSP नैनीताल के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना,,


हल्द्वानी। हनुमान जयंती के अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल श्री मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस शुभ प्रसंग पर पुलिसकर्मियों, स्थानीय निवासियों और पत्रकारों के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी जनभागीदारी देखने को मिली।
जनभागीदारी से झला धार्मिक उत्साह
पूजा के दौरान SSP नैनीताल ने हनुमान जी की भक्ति का संदेश देते हुए नैनीताल पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता, उप निरीक्षक कोतवाली श्री रोहतास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस-जनता के सौहार्द को मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page