Connect with us

उत्तराखण्ड

गौलापार स्टेडियम क्रिकेट लीग घोटाले का खुलासा: SSP नैनीताल ने आरोपी को किया गिरफ्तार ,,

,

हल्द्वानी,,नैनीताल जिले के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित बहुचर्चित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर हुए फर्जीवाड़े का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। अभियुक्त के दो बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।शिकायत और FIR का विवरण दिनांक 5 फरवरी 2026 को हरियाणा के झज्जर निवासी हेमंत शर्मा और हल्द्वानी के पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी। हेमंत शर्मा से 23 लाख और नारायण पाल से 9 लाख रुपये ऐंठे गए। इसके आधार पर FIR नंबर 13/2026 और 14/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत विकास ढाका के खिलाफ दर्ज की गई।अपराध की पूरी कहानीआरोपी विकास ढाका ने हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय और रणजी खिलाड़ियों के नाम का लालच दिया।हेमंत शर्मा: यूपी वॉरियर्स टीम 50 लाख की फ्रेंचाईजी फीस बताकर 30 लाख में बेची। शर्मा ने नगद व अन्य माध्यम से 23 लाख दिए।नारायण पाल: उत्तराखंड सोल्जर्स टीम 50 लाख की बताकर 10 लाख डिस्काउंट पर सौंपी। पाल ने 3 लाख नगद और 6 लाख होर्डिंग्स पर खर्च कर कुल 9 लाख दिए।1 फरवरी 2026 को टूर्नामेंट शुरू होने था, लेकिन नहीं हुआ। आरोपी टालता रहा। जांच में पता चला कि खिलाड़ियों को कोई जानकारी नहीं थी, न ही लोगो, ड्रेस या होर्डिंग्स बने। यह सुनियोजित धोखाधड़ी थी।गिरफ्तारी और कार्रवाई6 फरवरी 2026 को मल्ला काठगोदाम से विकास ढाका (उम्र 35 वर्ष, निवासी A-162, सेक्टर नोएडा, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।पुलिस टीम:उनि. दिलीप सिंह उनि. नीतू का. करतार सिंह मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस।,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page