Connect with us

उत्तराखण्ड

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल गृह में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक का जागरूकता शिविर।


नैनिताल। ,माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री सुबीर कुमार जी के मार्गदर्शन में जिला नैनीताल में दिनांक 01.06.2024से 15.06.2024 तक बालको एवं महिलाओं हेतु संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, श्रीमती बीनू गुलयानी के नेतृत्व में पर स्वास्थ्य विभाग नैनीताल के सहयोग से बाल गृह हल्द्वानी में बालकों एवं महिलाओं एवं कर्मचारीगण के लिए आयोजित नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की और से बाल, महिला अधिकार, टोल फ्री नंबर 15100, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी भी दी गई।गृह में बाल श्रम के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शिविर में बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी कुरीतियों के बारे में भी जागरूक किया गया। सभी बच्चो को शिक्षा का अधिकार ,शिक्षा के लाभ के बारे में बताया गया। बच्चो की समस्याओं के बारे में सुना। शिविर का संचालन पी एल वी श्रीमती नीमा जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page