Connect with us

उत्तराखण्ड

वन विभाग नोटिस वापस ले, विकास कार्यों पर लगी रोक हटाए,23 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रदर्शन की तैयारी के लिए बागजाला के ग्रामीणों की बैठक,


हल्द्वानी। ,बागजाला गौलापार के ग्रामीणों को वन विभाग के नोटिस दिए जाने और तमाम विकास कार्यों पर रोक लगाए जाने के विरुद्ध 23 दिसंबर को हल्द्वानी में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि, भाजपा की प्रदेश सरकार बागजाला में गरीब लोगों द्वारा पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए मकान के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पहले भाजपा सरकार ने यहां के लोगों को ग्राम पंचायत के अधिकार से बेदखल कर दिया और उसके बाद लगातार वन विभाग के माध्यम से नोटिस थमाए जा रहे हैं। अपनी जिंदगी भर की मेहनत की पूंजी लगाकर बनाए गए घरों पर संकट छा गया है। परंतु भाजपा सरकार के सांसद, विधायक चुप हैं।

उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार को विधानसभा में बागजाला की जमीन के मालिकाना अधिकार का प्रस्ताव पारित करा कर वन विभाग की अनापत्ति प्राप्त कर मालिकाने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, पहले बागजाला में किसी भी नए मकान बनने पर रोक लगा दी गयी, हर घर नल योजना रोक दी गई, वन विभाग द्वारा सरकारी सीसी रोड रोक दी गई। वन विभाग अपनी जनविरोधी कार्यवाहियां बंद करे।

पंकज चौहान ने कहा कि, सभी बागजाला वासियों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार हासिल करने के लिए संघर्ष तेज करना होगा।

मांग उठाई गई,वन विभाग द्वारा बागजाला में नोेटिस देने की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए, दिए गए सभी नोटिस वापस लिए जाएं। जो परिवार जहां पर है उसे वही पर स्थाई रूप से निवास की अनुमति देते हुए भूमि का मालिकाना नाम पर करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, बागजाला को आगामी पंचायत चुनाव में पूर्व की भांति पजाया ग्राम सभा में शामिल किया जाय, हर घर नल योजना पर लगी रोक को हटाकर पुनः योेजना चालू की जाए, बागजाला में निर्माण कार्य पर लगी रोक को खत्म किया जाए, वन विभाग द्वारा रोकी सरकारी सीसी रोड को पुनः बनाने का काम शुरू किया जाए, नए बिजली कनेक्शन पर लगी रोक हटाई जाए।

तय किया गया कि 23 दिसंबर को हल्द्वानी के प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल होंगे।

मीटिंग में आनंद सिंह नेगी, डा कैलाश पाण्डेय, पंकज चौहान, जी एस बगडवाल, हयात सिंह नयाल, दौलत सिंह कुंजवाल, ललित मटियाली, हनीफ, दुर्गा देवी, भगवती देवी, मधु देवी, मुन्ना, पूरण, गजेंद्र, कुंवर राम, नसीम, कुशी राम, प्रताप सिंह, चन्दन सिंह, दीवान राम, भीम राम, हरीश, गोकुल, चन्दन राम, राहुल, उमेद राम, अनिल, साहिल, किशन, मोहन, राजू आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। आनंद सिंह नेगी,।प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान महासभा,,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page