Connect with us

उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटने के बाद भी विवाद जारी, पत्रकार पर दबाव बनाने के आरोप

आयुक्त के आदेश पर दबंग स्कूल संचालक का अतिक्रमण हुआ द्वस्त,,

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित न्यू आदर्श कॉलोनी के सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई कर स्कूल परिसर के सामने बने गेट तोड़े थे, लेकिन अब स्कूल संचालक पर स्वतंत्र पत्रकार को निशाना बनाने और दबाव डालने के आरोप सामने आए हैं

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राहत  न्यू आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने शिकायत की थी कि 15 फीट चौड़े पारंपरिक सार्वजनिक मार्ग पर गेट बनाकर रास्ता बाधित कर दिया गया था। यह शिकायत कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत के सामने रखी गई, जिसके बाद उन्होंने स्कूल संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

इसके बाद 31 मार्च 2026 को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण वाले दोनों गेट तोड़ दिए और रास्ता बहाल कराया। इससे लंबे समय से परेशान स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली

स्थानीय लोगों के आरोप कॉलोनीवासियों का कहना है कि स्कूल संचालक गिरजेश पांडे और उनकी पत्नी अंजना पांडे आए दिन लोगों से गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट जैसी घटनाएं करते रहे हैं। लोगों के मुताबिक, इसी वजह से इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ था

लोग यह भी कह रहे हैं कि यदि संचालक के दावे सही थे, तो वे आयुक्त के सामने ठोस प्रमाण क्यों नहीं दे पाए। इससे उनके रुख पर सवाल उठ रहे हैं

पत्रकार पर निशाना। इस मामले को स्वतंत्र पत्रकार संजय पाठक ने जनहित में उजागर किया। आरोप है कि खबर सामने आने के बाद स्कूल संचालक ने पहले कानूनी नोटिस भेजा और फिर एसीजेएम न्यायालय में आपराधिक केस दर्ज कराया। इसे पत्रकार पर दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवा दिया, तब स्कूल संचालक ने मुद्दे की बजाय खबर दिखाने वाले पत्रकार को निशाना बनाना उचित समझा

जनहित का सवाल यह मामला अब सिर्फ एक स्कूल और एक रास्ते तक सीमित नहीं है। इसमें सार्वजनिक मार्ग, नागरिक अधिकार, प्रशासनिक सख्ती और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे बड़े सवाल जुड़ गए हैं ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मुद्दा समय रहते सामने नहीं आता, तो रास्ता अब भी बंद ही रहता। ऐसे में पत्रकार की भूमिका जनहित में रही, जबकि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं

मौजूदा स्थिति फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई से न्यू आदर्श कॉलोनी का मार्ग बहाल हो चुका है, लेकिन स्कूल संचालक, स्थानीय लोगों और पत्रकार से जुड़ा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। यह मामला आने वाले दिनों में कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर और चर्चा में रह सकता है जन मुद्दों की आवाज को लेकर पत्रकार प्रमुखता से उठाते जब पत्रकार को निशाना बना दिया जाए तो आम जनमानस की सुरक्षा पर सवाल उठाए लाज़मी है,,

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page