Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, 240 लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण

भीमताल, 11 अगस्त 2026। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोग, हड्डी रोग, मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा जनरल ओपीडी, आयुष, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, चर्म रोग जांच, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवाएं, आयुष्मान भारत योजना तथा आभा आईडी निर्माण की सुविधा भी उपलब्ध रही।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों का शिविर में पहुंचना उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं लोगों के नजदीक उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार मिल सके। क्षेत्रवासियों की सहभागिता स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभाग का उत्साह बढ़ाती है।

शिविर के दौरान कुल 240 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें 110 लोगों की ब्लड प्रेशर, 110 की ब्लड शुगर, 165 की टीबी स्क्रीनिंग, 22 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग तथा 17 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 72 लोगों की हीमोग्लोबिन, 68 की एलएफटी, 72 की आरएफटी तथा 115 लोगों के एक्स-रे किए गए। वहीं 42 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकत्रियों, एएनएम सहित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page