उत्तराखण्ड
कैची धाम मार्ग पर थार में जानलेवा स्टंट, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

को
द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कैची धाम मार्ग पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले थार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वाहन चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मई 2025 को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) का चालक श्री कैची धाम मार्ग पर वाहन की बोनट एवं खिड़की में दो युवकों को बैठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान चालक ने अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल दी।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद Dr. Manjunath T C ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में यातायात निरीक्षक महेश चंद्र द्वारा वाहन चालक राहुल निवासी दिल्ली का पता लगाकर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार चालक ने भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी।
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी एवं कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंग और स्टंटबाजी से दूर रहने की अपील की है।
