Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला अधिकारों की आड़ में कांग्रेस का ‘राजनीतिक षड्यंत्र’ बेनकाब,,

नैनीताल,,भाजपा महिला व एससी मोर्चा का पलटवार, आरोपों को बताया सुनियोजित साजिशनैनीताल। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की आड़ में एससी समाज को निशाना बनाकर एक अनुसूचित वर्ग के नेता के खिलाफ गहरा राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।विधायक सरिता आर्या ने कहा कि जिस तथाकथित महिला को आगे कर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह राजनीतिक साजिश है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि एससी समाज से आने वाले दुष्यंत गौतम वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और इससे पूर्व एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। उनके लंबे राजनीतिक जीवन में कभी कोई आरोप सामने नहीं आया, फिर भी सुनियोजित ढंग से उन्हें बदनाम किया जा रहा है, जो कांग्रेस की राजनीतिक बौखलाहट दर्शाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।दायित्वधारी शांति मेहरा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित समाज का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया है। स्वच्छ छवि वाले नेता को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी नीति का हिस्सा है। प्रेस वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभियान चला रही है, जिससे समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता इसे भलीभांति समझ रही है। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, नीतू जोशी, सभासद गजाला कमाल, शिवांशु जोशी, निखिल बिष्ट, विकास जोशी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया, मुकेश आर्या आदि मौजूद रहे।एससी मोर्चा अध्यक्ष ने कोतवाली में दी नामजद तहरीरनैनीताल। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली में कांग्रेस नेता, तथाकथित महिला एवं एक पूर्व विधायक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी गई। सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एससी मोर्चा ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण अनुसूचित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने और भाजपा के वरिष्ठ नेता की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page