Connect with us

उत्तराखण्ड

कामरेड सीताराम येचुरी का निधन लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही ताकतों के लिए एक बड़ी क्षति


भाकपा (माले) ने माकपा महासचिव का. सीताराम येचुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि कामरेड सीताराम येचुरी का निधन लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही ताकतों के लिए एक बड़ी क्षति उनके निधन की खबर से हम सबको गहरा दुःख पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि, आज जब भाजपा द्वारा संविधान व लोकतंत्र को कुचलकर देश में तानाशाही स्थापित करने की लगातार कोशिशें जारी है, ऐसे महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड़ पर का. येचुरी की मृत्यु लोकतंत्र, देश के संघीय ढांचे और बहुलवादी सांस्कृतिक ताने-बाने की रक्षा में लड़ने वाले प्रत्येक भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है।

भाकपा (माले) का. सीताराम येचुरी के परिजनों व सीपीएम के साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। डा कैलाश पाण्डेय जिला सचिव। भाकपा माले नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page