Connect with us

उत्तराखण्ड

सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ने सूफी बूथ का किया निरीक्षण,

नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल अनामिका ने आज विकासखंड रामगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सूफी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा एवं मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, रैम्प, व्हीलचेयर तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page