Connect with us

उत्तराखण्ड

पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्टॉपेज से : बड़ी राहत

योगेश शर्मा

रामनगर,,भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने घोषणा की है कि सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो रहा है। यह रामनगर क्षेत्र और पहाड़वासियों की लंबे समय की मांग पूरी करता है। 1 मई 2026 से उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें यहां रुकेंगी।

ट्रेन शेड्यूल का विवरण

ट्रेन संख्या 25035 (दिल्ली-रामनगर) रात 8:33 बजे पीरूमदारा पहुंचेगी और 8:34 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 25036 (रामनगर-दिल्ली) सुबह 9:58 बजे पहुंचकर 9:59 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों दिशाओं में एक-एक मिनट का स्टॉपेज मिलेगा, जिससे यात्रियों को रामनगर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सांसद अनिल बलूनी के प्रयास सांसद अनिल बलूनी ने पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारियों से पत्राचार कर यह सुविधा सुनिश्चित की। पहले शासनादेश जारी हो चुका था, अब 1 तारीख से अमल में आएगा। राकेश नैनवाल ने सांसद और रेल मंत्री का धन्यवाद दिया है।

सतीश नैनवाल ने बताया कि यह कदम रामनगर-काशीपुर के पहाड़ी इलाकों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा। पर्यटन, व्यापार और दैनिक यात्रा आसान होगी। सांसद लगातार उत्तराखंड के रेल नेटवर्क विस्तार के लिए सक्रिय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page