Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 257 वाहनों के चालान, 22 वाहन सीज

 

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी,, 8 अगस्त 2026। परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में अनाधिकृत रूप से ब्लैक फिल्म और हाई डेंसिटी (तेज रोशनी वाली) लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणी के 257 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप तथा मालवाहक वाहन शामिल हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगाने के 28 तथा अनधिकृत हाई डेंसिटी लाइट लगाने के 26 मामलों में कार्रवाई की गई। प्रवर्तन दलों ने वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म और अनधिकृत लाइटों को मौके पर ही हटवाया। इसके अलावा फिटनेस, टैक्स, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बीमा सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

यह विशेष अभियान हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर कार्यालयों के प्रवर्तन दलों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

अभियान में रामनगर के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, गोविंद और जगदीश, रुद्रपुर उपसंभाग में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता और आशुतोष डिमरी, काशीपुर उपसंभाग में एआरटीओ संदीप वर्मा तथा परिवहन कर अधिकारी अनिल, सचिन और नंदन आर्य, जबकि टनकपुर उपसंभाग में सहायक परिवहन अधिकारी मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी ने कार्रवाई की।

संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई डेंसिटी लाइट, बिना अनुमति वाहन संचालन तथा अन्य नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page