Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 14,857 शिक्षार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में बुधवार को 11वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में अध्ययन पूर्ण करने वाले शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।

दीक्षांत समारोह में कुल 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 36 मेधावी शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं प्रशासनिक विशेषज्ञ अश्वनी लोहनी को प्रदान की गई मानद उपाधि रही।

कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने दीक्षांत उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी सहित विश्वविद्यालय की विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्य, शिक्षाविद्, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

 

दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों के लिए यह दिन उनकी शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि और नए भविष्य की शुरुआत का अवसर बना। विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण, पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों को भी इस आयोजन के माध्यम से रेखांकित किया गया।36 मेधावियों को स्वर्ण पदक और 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान किया जाना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।,इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ। धन सिंह रावत राज्य सभा सांसद दिनेश आर्या ध्रुव रौतेला

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page